ऐतिहासिक क़िस्से
क़िस्सा ......... बहुत पहले की बात है। भारत देश में एक मुग़ल बादशाह था । उसका नाम था अकबर। अकबर बड़ा ही ज़हीन और बुद्धिवादी था। जब तक हर तरह से ठोंक बजा नहीं लेता किसी बात को मानता ही नहीं। वैसे एक बात बताऊँ ? वो ये कि अब तक ज्ञात स्रोतों के अनुसार उसे निरक्षर माना गया है। फिर ?? पढ़ना नहीं आता तो क्या हुआ , सुनकर भी तो सब जाना जा सकता है। ये वो बाख़ूबी जानता था।उसका दरबार नौरतनों से सज़ा रहता था। वह जानना चाहता था कि इस्लाम में क्या ख़ास है। दूसरे धर्मों में क्या ख़ास है। क्योंकि धर्म तो मानव निर्मित है। इसलिए उसने सभी धर्मों के रहस्य को जानने के लिए , धार्मिक चर्चा के लिए आगरे के समीप स्थित फतेहपुर सीकरी में इबादत खाना का निर्माण करवाया।शुरू शुरू में कुछ धर्म के लोग ही इसमें प्रवेश पाते थे और धर्मों पर अपने अपने ज्ञान का आदान प्रदान करते थे। किंतु धीरे धीरे इबादतखाना में ...