NEP 2020 और महाविद्यालय परिसर
१- असाइनमेंट जमा किए जा रहे । सब लाइन से आ रहे । कमरे के बाहर की पूछताछ कानों में पड़ रही है । क्या पूछा मैम ने ? एक छात्र अंदर दाखिल हुआ । हमने फाइल हाथ में लेते हुआ पूछा किस टॉपिक पर बनाया । छात्र कुछ कहता इससे पहले ही फाइल पर निगाह डाली और बोला अच्छा !! सत्तावनी क्रांति !! अच्छा !क्रांति के कारण स्वरूप और परिणाम में से कुछ भी बता दो । छात्र सोचने लगता है (जरा कल्पना कीजिए कैसे सोच रहा होगा ) और हम लगभग आठ सौ छात्रों की अवार्ड लिस्ट में उसका नाम खोजते हैं । नाम मिल चुका है। हम कुछ मगन मूड में हैं । हमने कहा अगर सोच चुके हो तो प्रश्न का उत्तर बता दो । छात्र ने कहा नहीं मालूम । नहीं मालूम तो जाओ। हमने कुछ अंक उछाल दिये उसके नाम के आगे । जरा सोचिए तो पच्चीस में कितना अंक ?? २-विभाग के बाहर खड़ी छात्रा दाहिना हाथ आगे बढ़ाते हुए पूछती है- ‘मे आई कम इन मैम ‘ हम मगन मूड में हैं । मैंने कहा बताओ क्या है। छात्रा कहती है- ह्वाट्सऐप ग्रुप में नाम ऐड करवाना है । हमने कहा ये काम स्टूडेंट करते हैं आप उनसे ही म...