उच्च शिक्षा का नमूना-२


विश्वविद्यालयी परीक्षाएँ
बी॰ए॰  प्रथम वर्ष हिंदी साहित्य
छोटे शहर के एक डिग्री कालेज के  मुख्य द्वार पर लगभग हज़ार परीक्षार्थियों की लम्बी  लंबी दो क़तारें लगी हैं। गेट पर तलाशी के लिए लड़कों की लाइन १० मिनट में पूरी . लड़कियों की ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही थी। सत्तर प्रतिशत लड़कियाँ. सरकारी आँकड़ों के विपरीत. देख के लगता  है बेटियाँ ही पढ़ रही हैंबेटियाँ ही बढ़ रही हैं।

थोड़ी देर में परेशान सी दो तीन लड़कियाँ आयीं . शिकायत करते हुए की कमरे में हमारी सीट नहीं है. कर्मचारियों ने रोल नम्बर देखा , सीटिंग प्लान देखा, बताया कि आज आपकी परीक्षा नहीं है। स्कीम देखिए जा के। अपने साथ आए अभिभावकों से स्कीम ले के लड़कियाँ फुर्ती के साथ तुरंत हाज़िर. ये देखिए मैडम. आज हिंदी का पेपर है.
साथ खड़ी गार्ड ने बताया आजलिटलेचरका पेपर हैलिटलेचरका. जाओ दूसरे दिन है तुम्हारा पेपर।
 लड़कियाँ नहीं समझीं असमंजस में अभी भी खड़ी रहीं।
स्कीम ले के बताया गया। तुम लोगों नेहिंदी भाषाविषय लिया है आज पेपरहिंदी साहित्यका  है।
ये कम्यूनिकेशन गैप का नतीजा है या कुछ और.कहा नहीं जा सकता।जितनी मुस्तैदी से अभिभावक परीक्षा दिलवाने आते हैं . उतनी मुस्तैदी से पढ़ने नहीं भेजते

परीक्षा के लिए पढ़ के वो क्या आयी थीं , हिंदी साहित्य या हिंदी भाषा।राम जानें। ये घटनाएँ नई नहीं है . प्रतिवर्ष ऐसा होता है।

Comments

Popular posts from this blog

NEP 2020 और महाविद्यालय परिसर

लखनिया दरी और चुनार के यात्रा संस्मरण

आइस पाइस