सेहत महकमे का विश्वसनीय संस्थान-किंग जार्ज मेडिकल कालेज, लखनऊ
सेहत महकमे का विश्वसनीय संस्थान
किंग जार्ज मेडिकल कालेज, लखनऊ, जो अब विश्वविद्यालय बन चुका है|
कौन कहता है आपसे कि प्राइवेट अस्पताल में ही दवा करवाइए. जेब ढीली कर दी जा रही है. इतने चोचले फिर भी आदमी मरा जा रहा है.
मेदांता, फ़ोर्टिंस, अपोलो और जाने कौन कौन. लाइफ़ की कोई गारंटी देते हैं क्या ये हॉस्पिटल. ऑपरेशन से पहले क्या किसी काग़ज़ पर तीमारदार से दस्तखत नहीं करवाते.
‘सस्ता इलाज मतलब बेकार इलाज’ये हमारे आपके मन का वहम है.
अगर माली हालात बहुत अच्छे न हों , तो ओखली में सर देने को किसने कहा. सभी डाक्टर भगवान का दूसरा रूप नहीं होते.
‘सस्ता इलाज मतलब बेकार इलाज’ये हमारे आपके मन का वहम है.
अगर माली हालात बहुत अच्छे न हों , तो ओखली में सर देने को किसने कहा. सभी डाक्टर भगवान का दूसरा रूप नहीं होते.
मेरा व्यक्तिगत अनुभव
पिछले एक साल से पता चल गया था कि गालब्लेडर में पथरी है. जिससे पूछा सबने बताया इसका इलाज पित्ताशय का निकलवाना है.
पिछले एक साल से पता चल गया था कि गालब्लेडर में पथरी है. जिससे पूछा सबने बताया इसका इलाज पित्ताशय का निकलवाना है.
कहाँ दिखाया जाय , इसके लिए कई जगह पूछताछ किया. उन लोगों से भी पूछा जो ऑपरेशन करवा चुके है. हमारे पास दो आप्शन थे. लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल का दूसरा KGMC लखनऊ का.
Civil हॉस्पिटल लखनऊ के एक डाक्टर की सलाह पर हमने Kgmc लखनऊ में ही दूरबीन विधि से ऑपरेशन का फ़ैसला लिया.
आप यक़ीन नहीं करेंगे पर बिलकुल सच है—
-मात्र १ रुपए का पर्चा
-ऑपरेशन से पहले की
सभी जाँच का कुल खर्च 1000
-ऑपरेशन की फ़ीस 1000
-दवा बमुश्किल 1000 की
वो भी तब जब हमने प्राइवेट वार्ड में रहने के लिए रूम बुक किया. AC रूम 1800 प्रतिदिन का है.

ऑपरेशन के बाद भी किसी तरह की कोई दिक़्क़त नहीं है. 10 दिन बाद से ही मैं भूल चुकी हूँ कि मैंने ऑपरेशन भी करवाया है. डाक्टर. अवनीश कुमार के नेतृत्व में लगभग आधे दर्जन योग्य डाक्टरों की टीम. बिलकुल पारदर्शिता के साथ, जवाबदेही के साथ अपनी अपनी ड्यूटी में तत्पर थी.
यही ऑपरेशन private अस्पताल में 50000-
1 लाख तक में होता है.
1 लाख तक में होता है.
सरकारी अस्पताल के पिछले सुखद अनुभव और भी हैं. उनका ज़िक्र फिर कभी .
मैं तो यही कहूँगी
# विश्वास का दूसरा नाम है किंग जार्ज मेडिकल कालेज, लखनऊ
# विश्वास का दूसरा नाम है किंग जार्ज मेडिकल कालेज, लखनऊ

Comments
Post a Comment