बालगीत “गौरैया”
चिड़िया रानी आओ ना
दाना पानी खाओ ना
दाना पानी खाओ ना
मिट्टी के एक बड़े कसोरे
डाल के रखा ठंडा पानी
साँवा कोंदों काकुन दाना
खा के फिर उड़ जाओ ना
डाल के रखा ठंडा पानी
साँवा कोंदों काकुन दाना
खा के फिर उड़ जाओ ना
चींचीं च्युँ च्युँ करती रहती
फुदक फुदक कर दाना चुनती
अपने गीत सुनाओ ना
चिड़िया रानी आओ ना
फुदक फुदक कर दाना चुनती
अपने गीत सुनाओ ना
चिड़िया रानी आओ ना
कोठा अँटारी खिड़की बंगला
अलगनी झूला झूल रही
तितली के संग
आँख मिचौली
तुम भी बरबस खेल रही
अलगनी झूला झूल रही
तितली के संग
आँख मिचौली
तुम भी बरबस खेल रही
आओ आओ आओ ना
चिड़िया रानी आओ ना
चिड़िया रानी आओ ना
नूतन
20/03/2019
20/03/2019
Ye to bachpan me maa sunaya karti thi
ReplyDeleteaisa? waah
ReplyDeleteYe apne kab likha h
Delete